Crude Oil Price Crash:-तेल हुआ सस्ता… लेकिन आपकी गाड़ी की टंकी अभी नहीं होगी खुश! जानिए कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Crude Oil Price Crash:-अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें फिर से ईरान युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। इससे लोगों को उम्मीद जगी है कि अब पेट्रोल और डीजल सस्ता होगा, लेकिन फिलहाल ऐसा होने की संभावना नहीं है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अभी देश में जो पेट्रोल-डीजल बिक रहा है, वह उस कच्चे तेल से तैयार हुआ है जिसे पहले काफी महंगे दामों पर खरीदा गया था। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटने का असर आम लोगों तक पहुंचने में अभी समय लगेगा।
READ MORE:- खरीदने का सही मौका या इंतजार? जानिए आपके शहर में आज क्या है 24K, 22K और 18K सोने का भाव
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और तेल आपूर्ति बढ़ने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल लेकर गुजरने वाले जहाजों की संख्या भी फिर बढ़ने लगी है, जिससे सप्लाई बेहतर हुई है।
हालांकि, भारत तक नया सस्ता कच्चा तेल पहुंचने, उसकी रिफाइनिंग होने और पेट्रोल पंपों तक सप्लाई होने में करीब 75 से 80 दिन लगते हैं। यानी अभी खरीदा गया सस्ता तेल आम लोगों तक पहुंचने में लगभग ढाई महीने का समय लेगा।
Crude Oil Price Crash:-इसके अलावा, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फिलहाल पेट्रोल-डीजल पर नुकसान झेल रही हैं। ऐसे में पहले कंपनियां और सरकार अपने नुकसान की भरपाई कर सकती हैं, उसके बाद ही कीमतों में कटौती पर फैसला लिया जाएगा।
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी स्तर पर बनी रहती हैं, तो अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में राहत के संकेत मिल सकते हैं। आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वास्तविक कमी दशहरे के आसपास देखने को मिल सकती है।
विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा बड़ी तेजी आने की संभावना कम है। यदि वैश्विक स्थिति सामान्य बनी रही, तो आने वाले महीनों में ईंधन की कीमतों पर दबाव कम हो सकता है।
