छत्तीसगढ़

Digital India:-AI बनेगा विकसित भारत का सारथी! रायपुर में उद्योग मंत्री का बड़ा संदेश – देश की असली ताकत युवा और हुनर

Digital India:-छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन (Human Resource) होता है। भारत दुनिया की सबसे युवा आबादी वाला देश है और यदि युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं कौशल से जोड़ा जाए तो भारत को वैश्विक महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।

रायपुर में आईसेक्ट इंडिया ग्रुप और डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए मंत्री श्री देवांगन ने यह बात कही।

Digital India:- AI ही विकसित भारत का नया इंजन

उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उनके अनुसार AI केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि ऐसा इंजन है जो कौशल विकास, अर्थव्यवस्था और सामाजिक परिवर्तन को नई गति देगा।

उन्होंने कहा कि आज परिवर्तन ही एकमात्र स्थायी चीज है और ऐसे समय में युवाओं को नई तकनीकों के अनुरूप तैयार करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Digital India:- वित्तीय समावेशन से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विकसित भारत का सपना तब तक अधूरा रहेगा, जब तक विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगा। वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) का अर्थ है कि हर नागरिक बैंकिंग और आर्थिक व्यवस्था से जुड़ा हो।

उन्होंने बताया कि आज मोबाइल ऐप और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से लोग घर बैठे सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं। यह तकनीकी प्रगति और AI आधारित नवाचारों का परिणाम है।

Digital India:- 5 युवा उद्यमियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 5 युवा उद्यमियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा, बैंकिंग, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *