छत्तीसगढ़

International Yoga Day 2026:-21 जून को योगमय होगा छत्तीसगढ़: रायपुर से सरगुजा तक एक साथ गूंजेगा ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ का संदेश

International Yoga Day 2026:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। राज्य सरकार ने जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यक्रमों की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

International Yoga Day 2026:-रायपुर और सरगुजा में होंगे प्रमुख आयोजन

  • राज्यपाल रमेन डेका की मौजूदगी में राजधानी रायपुर में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित होगा।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

International Yoga Day 2026:-प्रमुख जिलों में कौन होंगे मुख्य अतिथि?

जिलामुख्य अतिथि
दुर्गउपमुख्यमंत्री अरुण साव
कबीरधामउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
राजनांदगांवविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
बिलासपुरकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
कोरियामंत्री रामविचार नेताम
महासमुंदमंत्री दयालदास बघेल
सुकमामंत्री केदार कश्यप
कांकेरमंत्री लखन लाल देवांगन
जांजगीर-चांपामंत्री ओ.पी. चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़मंत्री टंकराम वर्मा
बलरामपुरमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जशपुरमंत्री राजेश अग्रवाल
कोरबामंत्री गुरु खुशवंत साहेब
बालोदमंत्री गजेन्द्र यादव

International Yoga Day 2026:-सांसद और विधायक भी संभालेंगे कमान

प्रदेश के कई जिलों में सांसदों और विधायकों को भी योग दिवस कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, संतोष पांडेय, चिंतामणि महाराज, रूपकुमारी चौधरी, राधेश्याम राठिया, कमलेश जांगड़े, महेश कश्यप और भोजराज नाग सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

वहीं बीजापुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, धमतरी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में स्थानीय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।


International Yoga Day 2026:-क्या है इस आयोजन का उद्देश्य?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” लोगों को लंबी और निरोगी जिंदगी के लिए योग अपनाने का संदेश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *