छत्तीसगढ़

Crime News:-प्लॉट विवाद बना लूटकांड! इंजीनियर से दिनदहाड़े लैपटॉप-उपकरण छीने, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Crime News:-अंबिकापुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शहर के प्रतापपुर नाका स्थित कुशवाहा चौक में एक इंजीनियर से दिनदहाड़े लूटपाट की घटना सामने आई है। आरोपियों ने कथित तौर पर इंजीनियर का लैपटॉप, कैमरा और सर्वे कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरण छीन लिए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Crime News:-क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, डेयरी फार्म रोड निवासी अमर कुशवाहा (29) अपने मामा रामनाथ कुशवाहा के नाम पर स्थित केदारपुर के एक प्लॉट में मकान निर्माण की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में 14 जून 2026 को वे इंजीनियर लक्ष्मी नारायण के साथ प्लॉट का लेआउट कराने पहुंचे थे।

दोपहर करीब 1:10 बजे लेआउट का काम पूरा होने के बाद दोनों वहां से निकल रहे थे। इसी दौरान सूर्या कुशवाहा, भगवान कुशवाहा और लोकेश्वर कुशवाहा मौके पर पहुंचे और मकान निर्माण का विरोध करने लगे।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने कार में रखा लैपटॉप छीन लिया, जबकि दूसरे आरोपी ने इंजीनियर की लेवल मशीन लेकर फरार हो गया।


Crime News:-CCTV में कैद हुई घटना

घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों की जांच कर रही है।


Crime News:-पुलिस ने दर्ज की FIR

कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *