Cyber Alert:-‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर साइबर जाल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

सोशल मीडिया का नया ट्रेंड बना साइबर ठगी का हथियार, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Cyber Alert:-सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) अब साइबर ठगों का नया हथियार बन गई है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर इस नाम का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन इसी ट्रेंड का फायदा उठाकर ठग लोगों को फर्जी लिंक भेज रहे हैं।
READ MORE:- अवैध संबंध के शक में पत्नी का खौफनाक कदम, पति पर हंसिए से हमला; हालत गंभीर
राजस्थान के भरतपुर और पंजाब के लुधियाना पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी “कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करें” जैसे मैसेज भेजकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसा रहे हैं।
Cyber Alert:-पुलिस का कहना है कि यह एक फिशिंग लिंक है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल हैक हो सकता है। इसके बाद बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और निजी जानकारी सीधे साइबर ठगों तक पहुंच जाती है। ठग खाते से पैसे निकालने के साथ-साथ पीड़ित के नाम पर लोन तक ले सकते हैं।
लुधियाना पुलिस ने इस मामले में 42 सेकेंड का एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के किसी भी वायरल ट्रेंड के पीछे आंख बंद करके भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ऐसे मैसेज तुरंत डिलीट कर दें। अगर कोई संदिग्ध लिंक मिले तो उसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने में करें।
