छत्तीसगढ़

Bhilai News:-भिलाई के Maruti Showroom में बवाल! महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही, लगाए छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

Bhilai News:-छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित एक Maruti Suzuki शोरूम में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के CEO/GM पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगा दिए। मामला नेहरू नगर स्थित चौहान ऑटोमोबाइल्स शोरूम का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, महिला कर्मचारी का आरोप है कि शोरूम के अधिकारी द्वारा उसे लगातार अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे और अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। इसी बात से नाराज महिला ने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी अधिकारी पर स्याही फेंक दी और थप्पड़ भी मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bhilai News:-बताया जा रहा है कि घटना 22 मई की है। मामले के सामने आने के बाद शोरूम की कुछ अन्य महिला कर्मचारियों ने भी आरोपी अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से परेशान किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। CSP स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *