Crime News:-अवैध संबंध के शक में पत्नी का खौफनाक कदम, पति पर हंसिए से हमला; हालत गंभीर

Crime News:-बिलासपुर में पति-पत्नी के विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित राकेश राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी को लंबे समय से शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
READ MORE:- “मिसकैरेज के बाद भी नहीं रुकेगा मातृत्व अधिकार” : CG हाईकोर्ट ने FCI महिला कर्मचारी को दिलाई बड़ी जीत
बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए थे। देर रात पति-पत्नी के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर महिला ने घर में रखे हंसिए से पति पर हमला कर दिया।
Crime News:-घटना के बाद घायल व्यक्ति के बेटे ने परिवार वालों को जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो राकेश गंभीर हालत में था और काफी खून बह चुका था। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।