छत्तीसगढ़

Political News:-“मेलोडी नहीं, महंगाई का ‘मोडी मॉडल’!” पेट्रोल-डीजल, खाद संकट और अवैध शराब पर दीपक बैज का BJP पर तीखा हमला

Political News:-प्रदेश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों, खाद संकट और अवैध शराब बिक्री को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, किसान पेट्रोल पंप और सोसायटियों में लाइन लगाने को मजबूर हैं, लेकिन भाजपा “मेलोडी” के नाम पर राजनीति करने में व्यस्त है।

दीपक बैज ने कहा कि बीते 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “12 साल में भाजपा ने देश को सिर्फ पकौड़े तलना, नाली से गैस निकालना और मेलोडी चॉकलेट खिलाना सिखाया है।”

Political News:-अवैध शराब पर भाजपा सरकार घिरी

प्रदेश में अवैध शराब बिक्री को लेकर भी बैज ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में नकली होलोग्राम वाली शराब खुलेआम बिक रही है और इससे करोड़ों की काली कमाई हो रही है। बैज ने सवाल उठाया कि आखिर यह पैसा किसकी जेब में जा रहा है? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इस मामले में ईडी और सीबीआई जांच करेगी?

उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जब खुद भाजपा के मंत्री और सांसद अवैध शराब बिक्री की बात स्वीकार कर रहे हैं, तो सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Political News:-खाद संकट पर सरकार को घेरा

खाद संकट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। कई सोसायटियों में खाद का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। डीजल संकट के बाद अब खाद संकट ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने सरकार से श्वेत पत्र जारी कर खाद की उपलब्धता और वितरण की पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

Political News:-“प्रशिक्षण शिविर नहीं, भ्रष्टाचार का कैंप”

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर कटाक्ष करते हुए दीपक बैज ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर नहीं बल्कि “छत्तीसगढ़ को लूटने और भ्रष्टाचार करने का शिविर” है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों के हाथों प्रदेश को बेचा जा रहा है और भाजपा नेताओं को जनता के बीच जाकर जवाब देना चाहिए।

Political News:-डी-लिस्टिंग और धर्मांतरण पर भी हमला

डी-लिस्टिंग मुद्दे पर भाजपा के प्रदर्शन को लेकर बैज ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की डबल इंजन सरकार है, फिर उन्हें कौन रोक रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग जैसे मुद्दों पर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *