BREAKING

West Bengal Politics:-“कोर्ट नहीं, सीधे BSF के हवाले!” बंगाल में घुसपैठियों पर सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, शुरू हुआ ‘Detect, Delete & Deport’ मिशन

West Bengal Politics:-Suvendu Adhikari की सरकार ने बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब पश्चिम बंगाल में पकड़े गए संदिग्ध अवैध प्रवासियों को अदालत में पेश करने के बजाय सीधे BSF के हवाले किया जाएगा, ताकि उन्हें तुरंत बांग्लादेश डिपोर्ट किया जा सके।

West Bengal Politics:-मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसे “Detect, Delete & Deport” अभियान का हिस्सा बताया है। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग CAA के दायरे में नहीं आते और अवैध तरीके से भारत में रह रहे हैं, उनके खिलाफ अब तेज कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस आयुक्त और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर हावड़ा स्टेशन या अन्य जगहों पर कोई संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिया पकड़ा जाता है, तो उसे कोर्ट में पेश न कर सीधे BSF चौकियों को सौंपा जाए। इसके बाद BSF और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) मिलकर डिपोर्ट प्रक्रिया पूरी करेंगे।

सरकार ने यह भी तय किया है कि ऐसे मामलों की साप्ताहिक रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि यह फैसला बंगाल की सीमा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ रोकने की दिशा में बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *