BREAKING

ED Action:-‘सोना पप्पू’ से लेकर पूर्व DCP तक… बंगाल में ED का सबसे बड़ा शिकंजा! सुबह 6 बजे शुरू हुई रेड से मचा हड़कंप

ED Action:-पश्चिम बंगाल में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता और मुर्शिदाबाद समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई चर्चित ‘सोना पप्पू’ लैंड ग्रैब और जबरन वसूली रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। जांच एजेंसी की रेड सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

ED सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क में कोलकाता पुलिस के पूर्व DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास का नाम भी सामने आया है। जांच एजेंसी को शक है कि जमीन कब्जाने, जबरन वसूली और अवैध पैसों को सफेद करने के लिए कई फर्जी संस्थाओं और कारोबारों का इस्तेमाल किया गया।

ED Action:-रेड के दौरान कोलकाता के रॉयड स्ट्रीट स्थित होटल, कारोबारी ठिकानों और एक पुलिस अधिकारी के आवास पर भी जांच की गई। वहीं ED की विशेष टीम मुर्शिदाबाद जिले के कांडी स्थित शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर भी पहुंची। एजेंसी डिजिटल रिकॉर्ड, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और दस्तावेज खंगाल रही है।

बताया जा रहा है कि ‘सोना पप्पू’ उर्फ बिस्वजीत पोद्दार से पूछताछ के दौरान कई बड़े नामों और प्रभावशाली लोगों के कनेक्शन सामने आए हैं। ED को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन हुए और जमीनों पर दबाव बनाकर कब्जे किए गए।

हालांकि ED की ओर से अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *