कोरिया

Crime News:-दो गुटों में खूनी झड़प: तलवार और पत्थरों से हमला, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

Crime News:-जिले के चरचा थाना क्षेत्र में रविवार रात बड़ा विवाद हो गया। बाजार पारा इलाके में पुरानी दुश्मनी के कारण दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

इस हिंसक झड़प में कुल 5 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।

Crime News:-घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का इलाज रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जो अचानक बढ़कर हिंसा में बदल गया।

चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया और केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *