West Bengal Politics:-Narendra Modi का बंगाल में TMC पर बड़ा हमला: “₹6000 करोड़ मदरसों को, विकास ठप – 15 साल का हिसाब देना होगा”

West Bengal Politics:-प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए Mamata Banerjee की पार्टी Trinamool Congress (TMC) पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ खर्च किए, लेकिन राज्य के विकास के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि TMC सिर्फ अपने “वोट बैंक” के लिए काम करती है और अब जनता 15 साल का हिसाब मांग रही है।
READ MORE:- महिलाओं को पानी के लिए भटकने से मुक्ति, ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
West Bengal Politics:-क्या बोले पीएम मोदी?
- “TMC ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है, अब बदलाव तय है।”
- “सिलीगुड़ी की यह रैली TMC की नींद उड़ाने वाली है।”
- “कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ।”
- “राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए विशेष कमिशन बनाया जाएगा।”
West Bengal Politics:-नॉर्थ बंगाल पर फोकस
PM मोदी ने कहा कि सिलीगुड़ी नॉर्थ बंगाल का गेटवे है, लेकिन TMC सरकार ने इस क्षेत्र को कनेक्टिविटी, इंडस्ट्री और टूरिज्म के मामले में पीछे रखा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया पैसा “सिंडिकेट” में खत्म हो जाता है।
West Bengal Politics:-चाय बागानों का मुद्दा
पीएम मोदी ने दार्जिलिंग और आसपास के चाय बागानों का जिक्र करते हुए कहा कि TMC सरकार की नीतियों से यह उद्योग भी प्रभावित हुआ है।
West Bengal Politics:-चुनावी संदेश
PM मोदी ने दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी की सभी सीटों पर BJP उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे और कहा कि बंगाल से TMC का जाना तय है।
