BJP Foundation Day:-भाजपा स्थापना दिवस पर CM Vishnu Deo Sai ने किया ध्वजारोहण, Atal Bihari Vajpayee के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

BJP Foundation Day:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
READ MORE:- कटंगी नाला पर एनीकट निर्माण के लिए 2.99 करोड़ रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा की मजबूत विचारधारा और संगठन की शक्ति ही उसे निरंतर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इस मौके पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर सदैव बना रहेगा।
BJP Foundation Day:-अटल जी के सपनों को साकार करने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि Atal Bihari Vajpayee ने जिस दूरदृष्टि के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उनकी सरकार उसी दिशा में काम करते हुए उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
BJP Foundation Day:-अमित जोगी मामले पर प्रतिक्रिया
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “देर आए, दुरुस्त आए” और न्यायालय के निर्णय को उचित बताया।
BJP Foundation Day:-पश्चिम बंगाल चुनाव पर बयान
मुख्यमंत्री साय ने Mamata Banerjee सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा और महिलाओं की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और आगामी चुनाव में परिवर्तन की लहर देखने को मिलेगी।
