देश-विदेश
US Iran Tension:-होर्मुज पर तनाव बढ़ा: डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को खुली धमकी, पावर प्लांट और पुलों पर हमले की चेतावनी

US Iran Tension:-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसे “नरक” जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाने की भी खुली धमकी दी।
READ MORE:- मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश नाकाम, 7 साल के बच्चे की पत्थर से हत्या, शव कुएं में फेंका—आरोपी गिरफ्तार
US Iran Tension:-क्या है पूरा मामला?
- ट्रम्प ने रविवार को कहा कि “ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा”
- इसका मतलब साफ है कि अमेरिका बड़े सैन्य हमले की तैयारी में है
- उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था

US Iran Tension:-ईरान ने ठुकराया अल्टीमेटम
ईरान ने अमेरिकी दबाव को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका “घबराहट में धमकी दे रहा है।”
ईरानी सेना ने साफ कर दिया कि वे किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं।
US Iran Tension:-पहले भी हो चुका है हमला
- अमेरिका ने हाल ही में तेहरान को कराज से जोड़ने वाले B1 हाईवे ब्रिज पर हमला किया
- यह पुल मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे पुलों में से एक बताया जा रहा है
- लागत: करीब ₹3,800 करोड़
- लंबाई: 1050 मीटर, ऊंचाई: 136 मीटर
US Iran Tension:-36 घंटे का हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन
- ईरान के ऊपर अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराए जाने के बाद
- दोनों पायलट पहाड़ों में फंस गए थे
- अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने 36 घंटे के ऑपरेशन में उन्हें सुरक्षित निकाला
- इस दौरान भारी गोलीबारी भी हुई
- ट्रम्प ने इसे “अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी ऑपरेशन” बताया
US Iran Tension:-संभावित असर
- वैश्विक तेल संकट
- मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता
- भारत समेत कई देशों पर आर्थिक असर
