Breaking News:-सऊदी अरब में मिसाइल हमले पर भारतीय दूतावास का बड़ा अपडेट: किसी भारतीय की मौत नहीं, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
Breaking News:-सऊदी अरब के अल-खर्ज (Al-Kharj) शहर के एक रिहायशी इलाके में हुए मिसाइल हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पहले खबर आई थी कि इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है, लेकिन सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने इस खबर को गलत बताया है।
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि अल-खर्ज में शुक्रवार शाम हुई घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है। हालांकि, हमले में एक भारतीय नागरिक घायल हुआ है, जिसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
दूतावास ने यह भी बताया कि वह सऊदी अरब के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Breaking News:-पहले क्या आई थी खबर?
रविवार को सऊदी सिविल डिफेंस के एक अधिकारी ने कहा था कि अल-खर्ज में हुई घटना में दो लोगों की मौत हुई, जिनमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल बताए गए थे।
लेकिन बाद में रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स (X) पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है।
Breaking News:-भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास की एडवाइजरी
भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है:
- सतर्क रहें और आसपास की स्थिति पर नजर रखें
- स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करें
- अनावश्यक भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें
- किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करें
भारतीय दूतावास का बयान
दूतावास ने कहा कि यह राहत की बात है कि अल-खर्ज में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय नागरिक की जान नहीं गई है।
