देश-विदेश

World News:-होर्मुज में ड्रोन अटैक से मचा हड़कंप! 11 हजार नाविकों का रेस्क्यू बीच में रुका, अमेरिका ने ईरान पर लगाया बड़ा आरोप

World News:-होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कार्गो जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर दुनिया की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि ईरान ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब 11 हजार फंसे नाविकों को सुरक्षित निकालने का चल रहा रेस्क्यू अभियान फिलहाल रोक दिया है।

World News:-IMO के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगेज ने बताया कि जिस जहाज पर हमला हुआ, वह निकासी अभियान का हिस्सा नहीं था। इसके बावजूद सुरक्षा खतरे को देखते हुए पूरे ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ओमान के तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले कार्गो जहाज ‘एवर लवली’ पर ड्रोन हमला हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी नाविक की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

IMO का कहना है कि जब तक निकासी सूची में शामिल जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पूरे इलाके में अभी भी करीब 20 हजार नाविक अलग-अलग जहाजों पर फंसे हुए हैं, जिनमें से लगभग 11 हजार लोगों को सुरक्षित निकालने की योजना बनाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *