BREAKING

West Bengal Politics:-कभी केंद्र को चुनौती देते थे अभिषेक, अब CID-ED के सवालों में घिरे! एक के बाद एक पूछताछ से बढ़ी मुश्किलें

West Bengal Politics:-तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पश्चिम बंगाल सीआईडी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) अलग-अलग मामलों में उनसे लगातार पूछताछ कर रहे हैं। मंगलवार को उन्हें एक बार फिर सीआईडी के सामने पेश होना है।

सीआईडी चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में जांच कर रही है। इसी सिलसिले में अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने नोटिस देने के लिए उनके आवास पर पहुंचकर घंटों इंतजार भी किया था।

West Bengal Politics:-वहीं दूसरी ओर, ईडी ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के तहत सोमवार को अभिषेक बनर्जी से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने इस मामले में उनसे कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे और पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

West Bengal Politics:-इससे पहले रविवार को फेक सिग्नेचर (जाली हस्ताक्षर) मामले में सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान टीएमसी नेता और विधायक कुणाल घोष से भी सवाल-जवाब किए गए और दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ हुई।

फेक सिग्नेचर विवाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन से जुड़े दस्तावेजों में कथित हस्ताक्षर विसंगतियों को लेकर सामने आया था। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सीआईडी जांच में जुटी हुई है।

जांच एजेंसियां अब भर्ती घोटाले और फर्जी हस्ताक्षर मामले में जुटे तथ्यों, दस्तावेजों और बयानों का मिलान कर रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में अभिषेक बनर्जी की कानूनी चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *