छत्तीसगढ़

Ek Ped Maa Ke Naam:-राम वाटिका में गूंजा प्रकृति और मातृशक्ति का संदेश: CM विष्णु देव साय ने रुद्राक्ष रोपकर दिया हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प

Ek Ped Maa Ke Naam:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सरगुजा प्रवास के दौरान रामगढ़ स्थित राम वाटिका में प्रकृति संरक्षण, मातृशक्ति के सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का अनूठा संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “माँ के नाम लगाया गया एक पौधा केवल एक पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य का संकल्प है।” उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी सबसे बड़ा माध्यम है।

Ek Ped Maa Ke Naam:- श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान

राम वाटिका में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को एकजुट रखने और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से सेवा, सद्भाव और समर्पण की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Ek Ped Maa Ke Naam:- ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान को मिल रही जनभागीदारी

प्रदेश में चलाया जा रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना है।

Ek Ped Maa Ke Naam:- कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *