छत्तीसगढ़

राजीव भवन में आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट समेत अन्य पदाधिकारी होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। राजीव भवन में आज सुबह साढ़े 11 बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रखी गई है। इसमें राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

कांग्रेस ने 11 लोकसभा सीटों के लिए 20 लोगों की टीम तैयार की है। रजनी पाटिल वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों से इनके क्षेत्र को लेकर चर्चा करेंगी। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 10 दिन बाद पांच फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकती है। इसका कारण असम में यात्रा का पूरा न हो पाना है। पहले संभावना थी कि कांग्रेस की यह यात्रा 15 से 18 फरवरी के बीच रायगढ़ के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी।

राम के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा
बैजवहीं, बिलासपुर दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राम के नाम पर राजनीति कर रही है। देश की आर्थिक स्थिति बदहाल है। ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा राम का सहारा ले रही है। लोगों की आस्था राम से जुड़ी हुई है। भाजपा लोगों के आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *