Lifestyle

Holi 2025 Date: जानिए कब मनाई जाएगी होली 14 या 15 मार्च?

Holi 2025 Date: होली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली की तिथि को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। होली की दो तारीख सामने आ रही है 14 और 15 मार्च। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें होली किस दिन मनाना चाहिए। तो बता दें कि हर साल होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन ही मनाई जाती है।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। ऐसे में होली की सही तिथि 14 मार्च है तो इसी दिन रंग वाली होली मनाई जाएगी। 14 मार्च को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया जाएगा।

होलिका 2025 दहन कब है?
इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन के लिए शुभ रात 11 बजकर 26 मिनट से मध्यारात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में होलिका दहन करना उत्तम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *