छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: सदर बाजार इलाके में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने झाड़ू लगाकर की साफ सफाई

रायपुर। RAIPUR NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। महात्मा गांधी ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा था।

इसी बीच सदर बाजार इलाके में सीएम विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने झाडू लगाया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। बता दें कि इसके बाद मुख्यमंत्री सवेरे 11.50 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड से राजपुर जिला बलरामपुर-रामानजुगंज के लिए रवाना होंगे। जहां वे दोपहर 01 बजे से अपरान्ह 2.45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *