
Mahasamund : महासमुंद जिले के सिंघाड़ा पुलिस ने अंतर राज्य के गांजा तस्कर गिरोह के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों से 22 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गंजे की कीमत 3 लाख 30 हजार बताई गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार राजकुमार साकेत, बड़ागांव सेमरिया मध्य प्रदेश और जितेन्द्र कुशवाहा हरदुआ सेमरिया मध्य प्रदेश निवासी एनएच 53 रेहटीखोल के पास गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार गांजा तस्करों के खिलाफ 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।