राज्यअन्य

Randeep Hooda Manipur Visit:-ससुराल पहुंचे रणदीप हुड्डा, CM से मुलाकात के बाद बोले- मणिपुर सुरक्षित हाथों में

Randeep Hooda Manipur Visit:-बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी और अभिनेत्री लिन लैशराम के साथ मणिपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह और उनकी पत्नी युमनाम जॉयबाला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हुई गर्मजोशी भरी मेजबानी की तस्वीरें रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत-सत्कार के लिए आभार जताया। उन्होंने लिखा कि मणिपुर जैसे खूबसूरत राज्य में शांति, एकता और विकास की दिशा में सरकार की सोच प्रेरणादायक है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके “ससुराल” की बागडोर सक्षम और काबिल हाथों में है।

Randeep Hooda Manipur Visit:-दरअसल, रणदीप की पत्नी लिन लैशराम मणिपुर की राजधानी इम्फाल की रहने वाली हैं। इसी वजह से अभिनेता मजाकिया अंदाज में मणिपुर को अपना “ससुराल” बताते हैं। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले रणदीप ने अपने पोस्ट में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने पोस्ट में ‘कांग’ के लिए भी आभार व्यक्त किया। कांग मणिपुर का प्रसिद्ध रथयात्रा महोत्सव है, जिसे भगवान जगन्नाथ की पुरी रथयात्रा की तर्ज पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। रणदीप ने मणिपुर के लोगों के लिए शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना भी की।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी वर्ष 2023 में इम्फाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। दोनों अक्सर मणिपुर की संस्कृति और परंपराओं से जुड़े आयोजनों में शामिल होते रहते हैं। इस बार भी उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात और ससुराल को लेकर किया गया भावनात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *