छत्तीसगढ़

Rajbhasha Diwas:-छत्तीसगढ़ के स्कूल-कॉलेजों में दिखेगा अनोखा नजारा, सरकार ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश

Rajbhasha Diwas:-छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा, लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने विशेष पहल की है। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में 27 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ मनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं।

संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित इस अभियान में स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ी भाषा एवं स्थानीय बोलियों से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Rajbhasha Diwas:-स्कूलों में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

सम्मान सप्ताह के दौरान प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा, निबंध, भाषण, लोकगीत, वाद-विवाद, मुहावरे और लोकोक्तियों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Rajbhasha Diwas:-28 नवंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताएं होंगी।

Rajbhasha Diwas:-जानिए कब होंगे कौन से कार्यक्रम

तारीखकार्यक्रम
27 नवंबरमिडिल स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता
28 नवंबररायपुर में राज्य स्तरीय राजभाषा दिवस कार्यक्रम
30 नवंबरमिडिल स्कूलों में महतारी भाषा आधारित निबंध प्रतियोगिता
1 दिसंबरहाई स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता
2 दिसंबरहाई स्कूलों में लोकगीत प्रतियोगिता
3 दिसंबरहायर सेकेंडरी स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता
4 दिसंबरहायर सेकेंडरी स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता
5 दिसंबरमहाविद्यालयों में महतारी भाषा आधारित प्रतियोगिता

Rajbhasha Diwas:-नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने की पहल

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ स्थानीय भाषाओं, बोलियों और संस्कृति के प्रति जागरूकता, सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ाना है। इसके माध्यम से प्रदेश की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Rajbhasha Diwas:-क्यों खास है 28 नवंबर?

28 नवंबर 2007 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने संबंधी विधेयक पारित किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *