छत्तीसगढ़रायपुर

Raipur News : राजधानी में विजय रैली के दौरान चली गोली

Raipur News : राजधानी रायपुर के कोटा इलाके के जब चाँदनी चौक के पास गोली चलने से अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने कांग्रेस पार्षद के विजय जुलूस के दौरान यह गोली चलाई। यह घटना आधी रात के आसपास हुई, जब विजय जुलूस के दौरान इलाके में शोरगुल बढ़ रहा था। फिलहाल मामले में जाँच जारी है..

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात नगर निगम चुनाव में वार्ड 23 शहीद मनमोहन बख्शी वार्ड से विजयी पार्षद प्रकाश जगत के विजय जुलूस के दौरान हुई. पार्षद चुनाव में विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस के दौरान ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायर किया. कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने फायरिंग किया.जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर के कमर में छर्रा लगने से घायल हो गया. उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और जुलूस में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में आ गए।
घटना के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने ओशियन अकादमी पर पथराव किया। जिससे कुछ खिड़कियों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *