Political War:-जिसे कंधों पर उठाया, उसी ने छोड़ा साथ! DMK का राहुल गांधी पर तीखा वार – ‘Big Joke’ बताकर घेरा

Political War:-तमिलनाडु की राजनीति में कभी साथ रहे DMK और कांग्रेस के बीच अब जुबानी जंग तेज हो गई है। DMK ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें “Big Joke” तक कह दिया है।
दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने DMK का साथ छोड़कर सत्तारूढ़ TVK के साथ गठबंधन कर लिया था। इसके बाद से दोनों दलों के रिश्तों में लगातार खटास बढ़ती जा रही है।
READ MORE:- क्या भारत पर मंडरा रहा है ड्रोन हमले का खतरा? सरकार अलर्ट मोड में, सीमाओं पर एंटी-ड्रोन कवच तैयार
Political War:-DMK की आईटी विंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब DMK ने उसका साथ दिया। लेकिन जैसे ही कांग्रेस को नया राजनीतिक साथी मिला, उसने पुराना गठबंधन छोड़ दिया। इसी पोस्ट में राहुल गांधी को “Big Joke” कहा गया।
वहीं, DMK के मुखपत्र ‘मुरासोली’ में प्रकाशित संपादकीय में राहुल गांधी के हालिया बयानों पर भी सवाल उठाए गए। पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विपक्षी एकता की बात तो करते हैं, लेकिन कई राज्यों में उनके कदम विपक्षी दलों के बीच दूरी बढ़ाने वाले रहे हैं।
Political War:-संपादकीय में केरल का उदाहरण देते हुए कहा गया कि चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की गिरफ्तारी की मांग की थी। DMK का दावा है कि इसी वजह से वामपंथी दलों के कई नेता आज भी राहुल गांधी से नाराज हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस द्वारा बुलाई गई इंडिया गठबंधन की बैठक में DMK शामिल नहीं हुई थी। हालांकि पार्टी ने यह भी कहा कि वह विपक्ष के साझा मुद्दों पर अन्य दलों का समर्थन जारी रखेगी।