Political News:-पीएम मोदी की आधी रात हाई लेवल मीटिंग, 3 घंटे चली मैराथन बैठक; संसद सत्र, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

Political News:-नई दिल्ली। संसद के 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार देर रात अपने आधिकारिक आवास ‘सेवा तीर्थ’ पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ करीब तीन घंटे तक हाई लेवल बैठक की। यह बैठक करीब 2 घंटे 45 मिनट तक चली, जिसमें आगामी संसद सत्र, संगठनात्मक गतिविधियों, चुनावी रणनीति और केंद्र सरकार के प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष मौजूद रहे। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर मंथन हुआ।
READ MORE:- छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Political News:-संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक बैठक में भाजपा संगठन के विस्तार, आगामी चुनावी राज्यों की रणनीति और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार की Ease of Doing Business और Ease of Living से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
Political News:-NCP और संसद में समर्थन जुटाने पर भी हुई चर्चा
सूत्रों के अनुसार बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के साथ संभावित राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा हुई। दावा किया जा रहा है कि संसद में परिसीमन, महिला आरक्षण समेत कुछ अहम विधेयकों पर एनसीपी सांसदों के समर्थन को लेकर भी रणनीति बनाई गई। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Political News:-एक दिन पहले अमित शाह से मिले थे सीएम योगी
इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक मुद्दों और राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। भाजपा संगठन में हालिया बदलाव और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र इस मुलाकात को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Political News:-20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर दोनों सदनों का सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है। इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि संभावित विधेयकों की अंतिम सूची अभी जारी नहीं की गई है।
