छत्तीसगढ़

Political News:-भाजयुमो का सदस्यता अभियान जारी, 20 सितंबर तक 2 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य: राहुल टिकरिहा

Political News:-भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संगठन का सदस्यता अभियान 23 जुलाई से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में डेढ़ लाख से दो लाख युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह सदस्यता अभियान करीब आठ वर्षों बाद प्रदेश में शुरू किया गया है और युवाओं का अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

राहुल टिकरिहा ने कहा कि अभियान के शुरुआती सात दिनों में 18 हजार से अधिक युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से बस्तर संभाग के युवाओं ने बड़ी संख्या में संगठन से जुड़कर उत्साह दिखाया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य सरकार के सुशासन के संकल्प के तहत नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा से की गई। अभियान के लिए बस्तर के कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखा गया है।

Political News:-भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार सदस्यता अभियान को पूरी तरह निशुल्क और डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह तक सरगुजा संभाग के सभी जिलों में सदस्यता अभियान को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राहुल टिकरिहा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रदेश के अधिकाधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *