Political News:-दिल्ली में लगे राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, BJP ने कसा तंज; कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

ITO और मंडी हाउस इलाके में दिखे पोस्टर, विदेश यात्राओं को लेकर फिर तेज हुई सियासी जंग
Political News:-राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर नए विवाद ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। दिल्ली के ITO चौक और मंडी हाउस इलाके में राहुल गांधी को ‘गुमशुदा’ बताने वाले पोस्टर लगाए गए, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया।
पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा गया है। नीचे उनका नाम और पहचान के रूप में लिखा गया है कि वे अक्सर विदेश, पब और बीच पर पाए जाते हैं। पोस्टर के अंत में ‘तलाश जारी है’ भी लिखा गया है।
Political News:-BJP ने साधा निशाना
भाजपा ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर उन पर सवाल उठाए हैं। भाजपा का आरोप है कि जब संसद, चुनाव या पार्टी को उनकी जरूरत होती है, तब वे अक्सर विदेश में रहते हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए LoP (Leader of Opposition) का मतलब अब “Leader of Paryatan and Partying” यानी पर्यटन और पार्टी करने वालों का नेता बन गया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी अक्सर विदेश यात्राओं और छुट्टियों में व्यस्त रहते हैं।
Political News:-कांग्रेस ने क्या कहा?
भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक वैश्विक नेता हैं और उन्हें कई देशों व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिलता है। कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताया।
