iPhone 17:-iPhone 17 खरीदने की मची होड़! कीमत बढ़ने की आशंका से बाजार में स्टॉक खत्म, Apple ने अभी तक नहीं किया कोई ऐलान

iPhone 17:-देशभर में iPhone 17 की मांग अचानक बढ़ गई है। कई ऑफलाइन रिटेल स्टोर और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसके कई मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक दिखाई दे रहे हैं। बाजार में यह चर्चा तेज है कि आने वाले समय में Apple अपने iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
टेक मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाल के दिनों में iPhone 17 की बिक्री में तेजी आई है। खासकर बेस मॉडल की उपलब्धता कम होने से स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। कई रिटेलर्स भी ग्राहकों को मौजूदा कीमत पर जल्द खरीदारी करने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि भविष्य में कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
READ MORE:- पाकिस्तान में महंगाई का नया वार! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब 323.30 रुपये लीटर तक पहुंचा ईंधन
iPhone 17:-ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी स्टॉक सीमित
Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर iPhone 17 के कई रंग और स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। सीमित स्टॉक, प्रमोशनल ऑफर्स और बढ़ती मांग की वजह से बिक्री में और तेजी देखने को मिल रही है।
iPhone 17:-विशेषज्ञों ने बताई वजह
Counterpoint Research के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक का कहना है कि Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी और बाजार में बनी अनिश्चितता के कारण ग्राहक मौजूदा कीमत पर iPhone खरीदना ज्यादा सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इससे पूछताछ और बिक्री दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
iPhone 17:-Apple ने नहीं किया कोई आधिकारिक ऐलान
फिलहाल Apple ने iPhone 17 की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि हाल ही में कंपनी ने MacBook, iPad और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव किया है, जिसके बाद iPhone को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेमोरी और स्टोरेज चिप्स समेत कई कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने से भविष्य में स्मार्टफोन की कीमतों पर असर पड़ सकता है।
iPhone 17:-बिक्री में भी दर्ज हुई बढ़ोतरी
उद्योग से जुड़े शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में iPhone की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रही। प्रमोशनल सेल और मजबूत उपभोक्ता मांग ने Apple की बिक्री को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
