छत्तीसगढ़

Illegal Mining:-पत्थरों की अवैध खुदाई पड़ी भारी! 5 ठेकेदारों पर ₹2.90 करोड़ का जुर्माना, 7 मशीनें जब्त

Illegal Mining:-मटिया गांव में अवैध पत्थर उत्खनन के मामले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 करोड़ 90 लाख 88 हजार 600 रुपये की पेनल्टी लगाई है। कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही 7 चेन माउंटेन मशीनों को भी जब्त किया गया है।

Illegal Mining:-पांच ठेकेदारों पर करोड़ों की पेनल्टी

सहायक खनिज अधिकारी उमेश कुमार भार्गव के मुताबिक, मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में धनेश अग्रहरि, अभयकांत सिन्हा, अम्मी रेड्डी, महेश प्रीतवानी और मनोज साहू के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इन पांचों पर मिलाकर ₹2,90,88,600 की पेनल्टी लगाई गई है। यानी अवैध उत्खनन के मामले में विभाग ने आर्थिक कार्रवाई के साथ-साथ इस्तेमाल किए जा रहे भारी उपकरणों पर भी शिकंजा कसा है।

Illegal Mining:-7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त

अवैध पत्थर उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही 7 चेन माउंटेन मशीनों को खनिज विभाग ने जब्त कर लिया है। विभाग की कार्रवाई के बाद मामले को न्यायालय के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया है।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध खनन के मामलों में केवल जुर्माना ही नहीं, बल्कि उत्खनन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *