छत्तीसगढ़

Golden Book Of World Records:-दृष्टिबाधित छात्रों की पढ़ाई को मिली नई आवाज, छत्तीसगढ़ की ‘वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम’ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Golden Book Of World Records:-रायपुर। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ की वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टीम के प्रयासों को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल रमेन डेका ने टीम के सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभी और व्यापक प्रयास किए जाने की जरूरत है। गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी अध्ययन सामग्री उन्हें आसानी से उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने के वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम के प्रयास को सराहनीय और अनुकरणीय बताया।

Golden Book Of World Records:-राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को किया सम्मानित

राज्यपाल रमेन डेका से वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने लोक भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में टीम की उपलब्धि दर्ज होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Golden Book Of World Records:-शारदा के नेतृत्व में शुरू हुआ अभियान

वर्ल्ड ऑडियो बुक अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका के. शारदा के नेतृत्व में हुई थी। टीम के अनुसार, दृष्टिबाधित और सामान्य विद्यार्थियों के लिए 11 हजार से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

बताया गया कि के. शारदा स्वयं अब तक 1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के करीब 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने नियमित शैक्षणिक कार्यों के साथ इस अभियान में योगदान दे रहे हैं।

Golden Book Of World Records:-ऑडियो के जरिए शिक्षा को बनाया जा रहा आसान

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ऑडियो के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने ऐसे प्रयासों को और व्यापक बनाने पर जोर दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा दृष्टिबाधित विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें।

Golden Book Of World Records:-चैनल को मिल चुके हैं 8 लाख से ज्यादा व्यूज

वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल पर 107 से अधिक प्लेलिस्ट उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। टीम के अनुसार, चैनल को अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यहां विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम आधारित और अन्य उपयोगी अध्ययन सामग्री ऑडियो फॉर्मेट में उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड डॉ. सोनल राजेश शर्मा सहित वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *