राजनीति

G7 Summit:-PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में हो सकती है मुलाकात, G7 Summit में दुनिया की बड़ी चुनौतियों पर होगी चर्चा

G7 Summit:-भारतीय प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump अगले महीने फ्रांस में होने वाले G7 Summit में आमने-सामने आ सकते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। यह सम्मेलन 15 से 17 जून 2026 तक फ्रांस के खूबसूरत शहर एवीयन-ले-बैंस (Evian-les-Bains) में आयोजित होगा।

करीब 16 महीने बाद यह पहला मौका हो सकता है जब पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होगी। इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेशनल ट्रेड, मिडिल ईस्ट की स्थिति और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

G7 Summit:-फ्रांस और भारत के विदेश मंत्रियों की हाल ही में हुई बैठक में पीएम मोदी की G7 Summit में भागीदारी की पुष्टि का स्वागत किया गया। फ्रांस ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संतुलन, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और सुरक्षा जैसे विषयों पर भारत की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है।

G7 Summit दुनिया के सबसे प्रभावशाली देशों का बड़ा मंच माना जाता है, जहां वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े फैसलों पर चर्चा होती है। इस बार भारत की मौजूदगी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *