छत्तीसगढ़

Crime News:-सुबह-सुबह पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, राइस मिल की नर्सरी में मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस

Crime News:-भिलाई। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा इलाके में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब राइस मिल की नर्सरी में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलने पर जीआरपी चरोदा पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, राइस मिल की नर्सरी में काम करने पहुंचे मजदूरों ने सबसे पहले युवक का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को सूचना दी।

Crime News:-मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

नोट: पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *