छत्तीसगढ़

Road Accident:सड़क हादसे में घायल आरक्षक की मौत, दो लोगों का इलाज जारी

Road Accident:-छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल पुलिस आरक्षक रुपेश राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी समेत दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक रुपेश राजपूत डीएसबी शाखा में पदस्थ थे। सोमवार को वे अपने साथी आरक्षक रेखूराम धुर्वे के साथ लोहारा नगर पंचायत उपचुनाव से जुड़ी ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में आरक्षक रुपेश राजपूत को रायपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया था।

Road Accident:करीब तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद आरक्षक रुपेश राजपूत ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल अन्य दो लोगों का इलाज जारी है।

लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ समेत देशभर में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना ऐसे हादसों की बड़ी वजह मानी जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *