Chess Champion:-आर वैशाली ने रचा इतिहास: फिडे विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय, अब वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ंत

Chess Champion:-भारतीय शतरंज के लिए गर्व का पल! भारत की उभरती सितारा खिलाड़ी R Vaishali ने शानदार प्रदर्शन करते हुए FIDE Women’s Candidates Tournament का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
Chess Champion:-अब वर्ल्ड चैंपियन से सीधी टक्कर
इस ऐतिहासिक जीत के बाद वैशाली अब मौजूदा विश्व चैंपियन Ju Wenjun को चुनौती देंगी।
जू वेनजुन 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं और महिला शतरंज में उनका दबदबा लंबे समय से कायम है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।
Chess Champion:-फाइनल राउंड में दिखाया दम
निर्णायक मुकाबले में वैशाली ने Kateryna Lagno को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
वहीं दूसरी ओर Bibisara Assaubayeva को भारत की Divya Deshmukh ने ड्रॉ पर रोक दिया, जिससे वैशाली की स्थिति और मजबूत हो गई।
-वैशाली ने पूरे टूर्नामेंट में 8.5 अंक हासिल कर दबदबा कायम रखा।
Chess Champion:-6 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर
- जन्म: 21 जून 2001, चेन्नई
- 6 साल की उम्र से शतरंज की शुरुआत
- अंडर-12 और अंडर-14 वर्ल्ड चैंपियन
- 2018: वुमन ग्रैंडमास्टर (WGM)
- 2021: इंटरनेशनल मास्टर (IM)
- 2023: ग्रैंडमास्टर (GM)
Chess Champion:-भाई-बहन की ऐतिहासिक जोड़ी
वैशाली के छोटे भाई R Praggnanandhaa भी ग्रैंडमास्टर हैं।
साल 2024 में दोनों इतिहास की पहली भाई-बहन की GM जोड़ी बने, जिसने भारत को वैश्विक शतरंज में नई पहचान दिलाई।

Chess Champion:-क्यों खास है यह जीत?
- पहली भारतीय महिला बनीं कैंडिडेट्स चैंपियन
- वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई
- भारतीय महिला शतरंज को नई ऊंचाई
