CG News:-जंगल की खामोशी में छिपा था नक्सलियों का ‘खतरनाक राज’! कोंडागांव में डंप से पिस्टल, वॉकी-टॉकी और बारूद बरामद

CG News:-छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुष्पपाल क्षेत्र के घने जंगलों में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक संदिग्ध डंप बरामद किया है। डंप से पिस्टल, वॉकी-टॉकी, वायर, बारूद और अन्य सामग्री मिलने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल लगातार जंगलों और संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। इसी दौरान जवानों को जंगल में छिपाई गई सामग्री का पता चला। बरामद सामान को सुरक्षा मानकों के तहत बाहर निकालने में बम निरोधक दस्ते (BDS) की भी मदद ली गई।
READ MORE:- धमतरी में फिर ‘चंगाई सभा’ पर बवाल! टिकरापारा में हिंदू संगठन का विरोध, धर्मांतरण के आरोपों से गरमाया माहौल
CG News:-डंप में क्या-क्या मिला?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद सामग्री में—
- एक पिस्टल
- करीब 6 वॉकी-टॉकी
- वायर
- बारूद और अन्य संदिग्ध सामग्री
शामिल होने की बात कही जा रही है।
CG News:-पुराने नक्सली ठिकानों और डंप की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ में नक्सली नेटवर्क कमजोर पड़ने के बाद भी जंगलों में पहले से छिपाए गए हथियारों, गोला-बारूद और अन्य सामग्री की तलाश के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। हाल के महीनों में बस्तर संभाग के अलग-अलग इलाकों से ऐसे कई हथियार और विस्फोटक डंप बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद सर्चिंग अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए हैं। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
