छत्तीसगढ़

CG News:-सहकारिता पर साय का बड़ा दांव: 162 करोड़ की सौगात, किसानों की आय बढ़ाने का रोडमैप तैयार

CG News:-रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने सहकारिता को विकास का सबसे बड़ा माध्यम बताया है। सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सहकारिता के जरिए किसानों, वनवासियों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण परिवारों की आय में बड़ा बदलाव लाया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए 162 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि जारी करने की शुरुआत की। साथ ही उत्कृष्ट सहकारी समितियों को ‘सहकार प्रेरणा पुरस्कार’ से सम्मानित किया।


CG News:-क्या बोले मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं और बचपन से ही सहकारिता की ताकत को समझते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बना सहकारिता मंत्रालय देश के ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि अब सहकारिता केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, वनोपज और ग्रामीण उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार किया जा रहा है।


CG News:-किसानों को बिना ब्याज मिल रहा ऋण

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले किसानों को खेती के लिए 16 से 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेना पड़ता था, लेकिन अब किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में प्रदेश के 15 लाख से अधिक किसानों को 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कृषि ऋण दिया गया है।


CG News:-1352 नई सहकारी समितियों का गठन

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की कोई भी पंचायत सहकारिता से वंचित न रहे। इसी दिशा में अब तक 1352 नई सहकारी समितियों का गठन किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि 29 जून से 6 जुलाई तक पूरे प्रदेश में सहकारिता सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


CG News:-ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ भी किया। इसके माध्यम से किसानों का पंजीयन पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा।


CG News:-पांच नई पैक्स समितियों को माइक्रो एटीएम

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने—

  • 5 नई PACS समितियों को माइक्रो एटीएम वितरित किए।
  • छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 5 नए उत्पाद लॉन्च किए।
  • उत्कृष्ट तेंदूपत्ता संग्राहकों को सम्मानित किया।
  • महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश वितरित किया।
  • वन-धन समितियों की हैंडबुक का विमोचन किया।
  • किसानों को केसीसी ऋण और अन्य लाभ वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *