
CG News:-छत्तीसगढ़ की होनहार कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है। यह राज्य में पहली बार है जब किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी राशि दी गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर में आयोजित एक समारोह में संजू को यह चेक सौंपा
संजू देवी ने हाल ही में भारत को कबड्डी विश्व कप और एशियन कबड्डी चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। बांग्लादेश में हुए विश्व कप में उन्हें “मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर” भी चुना गया था। फाइनल मुकाबले में भारत के 35 अंकों में से 16 अंक अकेले संजू ने बनाए थे, जिससे टीम की जीत तय हुई।
READ MORE:- CG News:-छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, जबरन धर्मांतरण पर कड़ी सजा का प्रावधान
कोरबा जिले के छोटे से गांव केराकछार की रहने वाली 23 वर्षीय संजू एक साधारण परिवार से आती हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वे बिलासपुर के बहतराई स्थित कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं और राज्य की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी बनी हैं।

CG News:-उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में खेल और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। संजू देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल प्रदेश बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है।

सरकार का कहना है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद दी जा रही है। खासकर बेटियों को खेलों में आगे लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
संजू देवी की सफलता आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर पर सफलता पाने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बहुत जरूरी है। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
