CG Accident News:-रफ्तार का कहर जारी: छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

CG Accident News:-छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे 30 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक और माजदा वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
READ MORE:- दो-तिहाई बहुमत पर फंसा पेंच! महिला आरक्षण बिल पास होगा या अटकेगा, आज फैसला
CG Accident News:-वहीं सूरजपुर जिले में अंबिकापुर से बिहार जा रही एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
उधर जगदलपुर के पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा एक हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक समेत 3 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
लगातार हो रहे इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
