BREAKING

Breaking News:-बड़े अफसरों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में IAS-IPS का DA बढ़ा, अब कर्मचारियों की निगाह सरकार पर

Breaking News:-Chhattisgarh में अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब इन अधिकारियों को 58% की जगह 60% डीए मिलेगा। यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

Breaking News:-सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह फैसला केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। बढ़े हुए डीए का भुगतान जनवरी 2026 से नकद रूप में किया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि डीए की गणना मूल वेतन के आधार पर होगी और इसमें विशेष वेतन या अन्य भत्ते शामिल नहीं किए जाएंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी को नियम से अधिक भुगतान होता है, तो अतिरिक्त राशि की वसूली की जाएगी।

इधर, AIS अधिकारियों के लिए डीए बढ़ने के बाद अब राज्य संवर्ग के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। कर्मचारी संगठन लंबे समय से केंद्र के समान डीए देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार अन्य कर्मचारियों के लिए भी बड़ा फैसला ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *