BOLLYWOOD NEWS:- Dior की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनीं Sonam Kapoor, बहन Rhea Kapoor ने दी बधाई

BOLLYWOOD NEWS:- फैशन और ड्रेसिंग सेंस से लोगों के दिलों में राज करने वाली सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अब Dior की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बन गई हैं। उनकी इस नई उपलब्धि की जानकारी उनकी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
READ MORE:- TVS ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में की जोरदार कमाई, 12 लाख से ज्यादा वाहन बेचे
Dior की ग्लोबल एम्बेसडर बनीं सोनम कपूर
रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर सोनम की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा, “मुझे अपनी बहन पर गर्व है। फैशन के प्रति उनका जुनून और इंडस्ट्री के प्रति सम्मान ने भारतीय फैशन को एक नई पहचान दिलाई है।”
रिया ने जताया गर्व
रिया कपूर ने अपने पोस्ट में सोनम की तारीफ करते हुए कहा, “फैशन सिर्फ कपड़ों से जुड़ा नहीं, बल्कि खुद को अभिव्यक्त करने का एक तरीका है। मुंबई से लेकर पेरिस तक, सोनम का जज्बा और साहस हर किसी को प्रेरित करता है।” उन्होंने सोनम की दो ब्लैक आउटफिट में तस्वीरें भी साझा कीं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
अनिल कपूर का रिएक्शन
सोनम के पिता और जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की है।
Dior ब्रांड एम्बेसडर बनने का मतलब |
---|
– ग्लोबल मंच पर भारतीय फैशन को पहचान |
– बड़े ब्रांड के साथ जुड़ने का मौका |
– नई उपलब्धियों का दरवाजा |
सोनम कपूर की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘बैटल फॉर बिटोरा’ के बारे में जानकारी दी है। यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया कपूर ने इसके राइट्स खरीद लिए हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। फिल्म अनिल कपूर फिल्म्स के बैनर तले बनेगी।