रायपुर
RAIPUR NEWS:- एसएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ क्राइम समीक्षा बैठक की

RAIPUR NEWS:- अपराधों पर सख्ती, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश
रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. संतोष सिंह ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित सी-4 भवन में सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
READ MORE:- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने माना हाइब्रिड मॉडल, लेकिन ICC के सामने रखी शर्तें
मुख्य बिंदु:
विषय | निर्देश / कार्यवाही |
---|---|
लंबित अपराध और शिकायतें | वर्षांत तक लंबित मामलों का निपटारा करें और शिकायतों का समाधान करें। |
गंभीर मामलों की जांच | थाना प्रभारी खुद जांच करें। साईबर मामलों में पीड़ित को राहत दें। |
धर्मांतरण और मवेशी तस्करी | इन मामलों में सख्त और तेज कार्रवाई करें। |
असामाजिक तत्व | निगरानी रखकर विशेष अभियान चलाएं और सख्त कार्रवाई करें। |
नशे का कारोबार | नशे के सामग्रियों पर पूरी तरह रोक लगाएं। सप्लाई चैन तक जांच करें। |
बैठक के प्रमुख निर्देश:
- फरार आरोपियों की गिरफ्तारी:
एसपी ऑफिस द्वारा पूरे जिले के फरार आरोपियों की सेंट्रलाइज्ड सूची तैयार की गई है। इस सूची के आधार पर टीमें बनाकर कार्रवाई तेज करने को कहा गया। - विजिबल पुलिसिंग पर जोर:
क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन गश्त और अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। - छोटी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई:
छोटी घटनाओं को नजरअंदाज न करते हुए तुरंत कार्रवाई करें ताकि ये बड़ी समस्या न बनें। - एनडीपीएस और अपराधियों पर नजर:
एनडीपीएस के मामलों, आदतन अपराधियों, चाकूबाजों और वाहन चोरों की सूची सभी प्रभारियों को दी गई। इनके खिलाफ विशेष कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए।