खेलकूद
Paris Olympics 2024, Manu Bhaker Won Bronze Medal:- मुख्यमंत्री ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

Paris Olympics 2024, Manu Bhaker Won Bronze Medal :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
Read More;- छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा ” एक पेड़ माँ के नाम ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
