टेक्नोलॉजी

Tech News:-BGMI खेलने वालों के लिए बड़ी खबर, KRAFTON के नए कदम से गेमिंग की दुनिया में बढ़ी हलचल

Tech News:- मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की निर्माता कंपनी KRAFTON ने भारतीय गेमर्स के लिए एक नई पहल की है। कंपनी का उद्देश्य उन यूजर्स तक भी गेमिंग का अनुभव पहुंचाना है, जो स्मार्टफोन में कम स्टोरेज और कमजोर प्रोसेसर के चलते BGMI नहीं खेल पाते हैं।

कंपनी ने BGMI Air नाम का नया गेम तैयार किया है, जिसे पहले BGMI Lite के नाम से जाना जा रहा था।

25 नवंबर 2026 से भारत में इसका ओपन बीटा टेस्ट शुरू हो गया है। फिलहाल Android यूजर्स आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस गेम का अनुभव ले सकते हैं।

Tech News:- महज 1GB का होगा शुरुआती डाउनलोड

BGMI Air को खास तौर पर बजट स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB है। हालांकि, अतिरिक्त मैप और गेमिंग रिसोर्स डाउनलोड करने पर स्टोरेज की जरूरत बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम में लोकप्रिय Erangel मैप के साथ 100 खिलाड़ियों वाले बैटल रॉयल मुकाबले का विकल्प भी मिलेगा। यह मौजूदा BGMI का अपडेट नहीं, बल्कि एक अलग ऐप है।

Tech News:- पुराने अकाउंट से भी खेल सकेंगे गेम

पहले से BGMI खेलने वाले यूजर्स को नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी। खिलाड़ी अपनी पुरानी यूजर आईडी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही पुराने गेमिंग आइटम और मूल BGMI खेलने वाले दोस्तों के साथ खेलने की सुविधा भी मिलेगी।

Tech News:- फोन में ऐसे करें BGMI Air डाउनलोड

  • सबसे पहले Google Play Store खोलें।
  • सर्च बार में BGMI Air लिखें।
  • डेवलपर का नाम KRAFTON जरूर चेक करें।
  • आधिकारिक ऐप की लिस्टिंग पर जाकर Install बटन दबाएं।
  • इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद गेम ओपन करें।
  • अपने अकाउंट से लॉगिन करके गेम खेलना शुरू करें।

यूजर्स को किसी भी अनजान वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

Tech News:- कितने पावरफुल फोन की होगी जरूरत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BGMI Air के लिए कम से कम 1.5GB RAM और Adreno 306 या उससे बेहतर GPU की जरूरत होगी। हालांकि, गेम की परफॉर्मेंस स्मार्टफोन के हार्डवेयर और उपलब्ध स्टोरेज पर निर्भर करेगी। बीटा वर्जन होने के कारण कुछ तकनीकी परेशानियां भी आ सकती हैं।

Tech News:- iPhone यूजर्स को करना होगा इंतजार

फिलहाल Android यूजर्स के लिए ओपन बीटा उपलब्ध है। iPhone यूजर्स के लिए आधिकारिक बीटा डाउनलोड लिंक जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, Apple App Store पर गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी सामने आई है।

Tech News:- लॉन्च से पहले ही 1.4 करोड़ रजिस्ट्रेशन

KRAFTON India ने BGMI Air के आधिकारिक लॉन्च के लिए 10 दिसंबर 2026 की तारीख तय की है। इससे पहले 20 से 24 नवंबर तक दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में गेम की क्लोज्ड बीटा टेस्टिंग की गई थी।

लॉन्च से पहले ही Google Play Store पर इसके प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1.4 करोड़ के पार पहुंच चुका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि BGMI Air भारतीय मोबाइल गेमिंग बाजार में कितनी जगह बना पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *