छत्तीसगढ़

CG Rajyotsav 2026:- किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि? शासन ने जारी की पूरी सूची, 2 नवंबर को होंगे कार्यक्रम

CG Rajyotsav 2026:-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 के लिए राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों के नाम तय कर दिए हैं। कहीं मंत्री, कहीं सांसद तो कहीं विधायक कार्यक्रम में शामिल होकर राज्य की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। इस दौरान स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनमें सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सफल परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

CG Rajyotsav 2026:-किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि? देखें पूरी सूची

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

अन्य जिलों में मुख्य अतिथियों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है।

  • सरगुजा: रामविचार नेताम
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: दयालदास बघेल
  • कांकेर: केदार कश्यप
  • कोरबा: लखन लाल देवांगन
  • जशपुर: श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़: ओ.पी. चौधरी
  • सूरजपुर: लक्ष्मी राजवाड़े
  • गरियाबंद: टंकराम वर्मा
  • राजनांदगांव: गजेन्द्र यादव
  • बीजापुर: गुरु खुशवंत साहेब

सांसदों को इन जिलों की जिम्मेदारी

  • बलौदाबाजार-भाटापारा: बृजमोहन अग्रवाल
  • बेमेतरा: विजय बघेल
  • कबीरधाम: संतोष पाण्डेय
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: चिंतामणि महाराज
  • महासमुंद: रूपकुमारी चौधरी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: राधेश्याम राठिया
  • सक्ती: कमलेश जांगड़े
  • दंतेवाड़ा: महेश कश्यप
  • बालोद: भोजराज नाग
  • सुकमा: देवेंद्र प्रताप सिंह
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: लक्ष्मी वर्मा

विधायकों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

  • कोरिया: भैयालाल राजवाड़े
  • मुंगेली: पुन्नूलाल मोहले
  • धमतरी: अजय चन्द्राकर
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: रेणुका सिंह
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: अमर अग्रवाल
  • कोंडागांव: लता उसेंडी
  • नारायणपुर: विक्रम उसेंडी
  • बस्तर: किरण देव

CG Rajyotsav 2026:-विकास योजनाओं की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

राज्योत्सव के दौरान जिला मुख्यालयों में विभिन्न सरकारी विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से विभागीय उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रमों को शालीन और गरिमामय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को कार्यक्रमों के दौरान लाभान्वित करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

CG Rajyotsav 2026:-1 से 3 नवंबर तक रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1, 2 और 3 नवंबर को जिला मुख्यालयों के शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। संबंधित विभागों को अपने बजट से आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को मुख्य अतिथियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। आयोजन में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्योत्सव 2026 का उद्देश्य: राज्य की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने के साथ आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *