CG Nursing Admission 2026:- नर्सिंग में दाखिले की तारीख बढ़ाने की मांग, 31 अक्टूबर की डेडलाइन पर संकट!

CG Nursing Admission 2026:-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। प्रदेश के शासकीय और निजी नर्सिंग कॉलेजों में काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पाने के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की है। आयुक्त ने मौजूदा समयसीमा 31 अक्टूबर 2026 को बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 करने का अनुरोध किया है।
READ MORE:- रायपुर में फिल्मी स्टाइल में डकैती! एक हफ्ते तक की रेकी, चौकीदार को बांधकर लूटा 17 लाख का सामान; 3 गिरफ्तार
CG Nursing Admission 2026:-तकनीकी कारणों से अटकी काउंसिलिंग
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त रितेश कुमार अग्रवाल ने 26 अक्टूबर 2026 को इंडियन नर्सिंग काउंसिल, नई दिल्ली के सचिव को पत्र लिखकर प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति से अवगत कराया। पत्र के मुताबिक, काउंसिल की 24 सितंबर 2026 की अधिसूचना में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी।
हालांकि, छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में तकनीकी कारणों से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में निर्धारित समय के भीतर काउंसिलिंग के सभी चरण पूरे करना मुश्किल हो रहा है। यदि समयसीमा नहीं बढ़ाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों और कॉलेजों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।
CG Nursing Admission 2026:-किन नर्सिंग कोर्स में तारीख बढ़ाने की मांग?
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने चार प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।
- बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing): नर्सिंग में स्नातक पाठ्यक्रम।
- एमएससी नर्सिंग (M.Sc. Nursing): नर्सिंग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम।
- पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग: पात्र नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए स्नातक स्तर का पाठ्यक्रम।
- डिप्लोमा इन साइकिएट्रिक नर्सिंग: मानसिक स्वास्थ्य और मनोरोग नर्सिंग से संबंधित डिप्लोमा पाठ्यक्रम।
इस संबंध में भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव और छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार को भी भेजी गई है।
CG Nursing Admission 2026:-अभ्यर्थियों को अब किस बात का इंतजार?
फिलहाल 15 दिसंबर 2026 तक प्रवेश की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मंजूरी और इस संबंध में जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही नई अंतिम तारीख की स्थिति स्पष्ट होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे काउंसिलिंग शेड्यूल, पात्रता, कॉलेजों की मान्यता और प्रवेश से जुड़ी सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।

