Vande Bharat Express:-100 की रफ्तार… और नीचे 359 मीटर गहरी खाई! चिनाब-अंजी पुल पर Vande Bharat ने रचा नया रिकॉर्ड

Vande Bharat Express:-जम्मू-श्रीनगर रेल रूट पर भारतीय रेलवे ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे ब्रिज अंजी ब्रिज को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐतिहासिक सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
READ MORE:- पिकनिक की खुशी मातम में बदली: नदी के तेज बहाव में बहे दो मासूमों के शव बरामद
Vande Bharat Express:-75-85 से सीधे 100 किमी/घंटा हुई स्पीड
रेलवे ने 111 किलोमीटर लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल रेल सेक्शन पर अधिकतम अनुमत गति सीमा बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दी है। इससे पहले कटरा-संगलदान सेक्शन पर अधिकतम गति 85 किमी/घंटा और संगलदान-बनिहाल सेक्शन पर 75 किमी/घंटा थी। निर्धारित सुरक्षा शर्तों की पुष्टि के बाद स्पीड बढ़ाने की मंजूरी दी गई।
इस बदलाव का सफल परीक्षण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26401/26404 के जरिए किया गया। ट्रेन ने चिनाब और अंजी दोनों पुलों को 100 किमी/घंटा की रफ्तार से पार किया। रेलवे के मुताबिक, इससे USBRL यानी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर ट्रेन संचालन ज्यादा सुगम होने और यात्रा समय में कमी आने की उम्मीद है।
Vande Bharat Express:-चिनाब ब्रिज की ऊंचाई जानकर रह जाएंगे हैरान
चिनाब रेल ब्रिज को दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज माना जाता है। यह चिनाब नदी के तल से करीब 359 मीटर ऊपर है और इसकी लंबाई करीब 1,315 मीटर है। इसकी ऊंचाई एफिल टावर से भी करीब 35 मीटर ज्यादा है।
वहीं, अंजी खड्ड ब्रिज भारत का पहला केबल-स्टे रेलवे ब्रिज है। यह गहरी अंजी नदी घाटी के ऊपर बनाया गया है और USBRL के महत्वपूर्ण हिस्से का हिस्सा है।
Vande Bharat Express:-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली USBRL परियोजना में चिनाब और अंजी जैसे बड़े इंजीनियरिंग ढांचे अहम भूमिका निभाते हैं। अप्रैल 2026 में जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत को जम्मू तवी तक विस्तार दिया गया और ट्रेन को 20 कोच तक बढ़ाया गया था।
अब कटरा-बनिहाल सेक्शन पर 100 किमी/घंटा की अधिकतम अनुमत गति और इन दोनों प्रतिष्ठित पुलों पर सफल रन के बाद जम्मू से कश्मीर के बीच रेल सफर को और तेज करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है।
