Red Fort Blast:-जिस कार ने दिल्ली को दहला दिया, उसी में बैठा था हमले का मास्टरमाइंड! NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Red Fort Blast:-10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार बम धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक, इस हमले का कथित मास्टरमाइंड उमर उन नबी था और धमाके के वक्त वह खुद Hyundai i20 कार के अंदर मौजूद था। NIA के अनुसार, उसी ने कार में लगाए गए विस्फोटक उपकरण को सक्रिय किया था।
जांच एजेंसी ने कार को Vehicle-Borne Improvised Explosive Device (VBIED) बताया है। यानी कार को ही विस्फोटक से लदे बम के रूप में इस्तेमाल किया गया था। NIA के मुताबिक, धमाके में उमर उन नबी की भी मौत हो गई थी।
READ MORE:- महतारी वंदन की रकम में बड़ा झोल! 1726 अपात्रों तक पहुंचा ₹1.93 करोड़, मृतकों के नाम भी होता रहा भुगतान
Red Fort Blast:-DNA जांच से सामने आया अहम सुराग
NIA की चार्जशीट में कहा गया है कि धमाके के बाद घटनास्थल और वाहन से बरामद जैविक नमूनों की DNA जांच की गई। फॉरेंसिक जांच के आधार पर एजेंसी ने दावा किया कि नमूने उमर उन नबी से मेल खाते हैं। इससे जांच एजेंसी के इस निष्कर्ष को मजबूती मिली कि विस्फोट के समय वह कार के भीतर ही था।
फॉरेंसिक जांच में विस्फोट के मलबे और बरामद सामग्री में TATP और अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक पदार्थों के निशान मिलने की बात भी चार्जशीट में कही गई है।
2022 से मॉड्यूल को फिर खड़ा करने का आरोप
NIA के मुताबिक, उमर उन नबी ने कथित तौर पर 2022 की शुरुआत से निष्क्रिय पड़े अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) मॉड्यूल को दोबारा सक्रिय करने की दिशा में काम शुरू किया था। एजेंसी ने उसे इस मॉड्यूल का कथित ‘ऑपरेशनल इन-चार्ज’ बताया है।
जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि मॉड्यूल से जुड़े लोग कट्टरपंथी साहित्य साझा करते थे और गुप्त बैठकों के जरिए नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे। NIA के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-NCR में बैठकों और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों की भी जांच की गई।
Red Fort Blast:-लाल किला ही क्यों बना निशाना?
चार्जशीट के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने लाल किले की रेकी से जुड़े सुराग भी जुटाए हैं। NIA का आरोप है कि दिसंबर 2023 से लाल किले को निशाना बनाने की दिशा में गतिविधियां शुरू हो गई थीं और इसे कथित तौर पर भारतीय राज्य के प्रतीक के रूप में देखा गया था।
जांच एजेंसी के अनुसार, हमला अचानक नहीं हुआ था बल्कि इसके पीछे लंबे समय से चल रही साजिश थी। हालांकि चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि हमले की अंतिम तारीख पहले से तय नहीं थी और बाद में घटनाक्रम के चलते इसे जल्द अंजाम देने का फैसला किया गया।
Red Fort Blast:-13 आरोपियों तक पहुंची जांच
इस मामले में शुरुआत में NIA ने मई 2026 में करीब 7,500 पन्नों की चार्जशीट 10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की थी। इसके बाद जून में तीन और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई। इस तरह मामले में कुल 13 आरोपियों को चार्जशीट किया जा चुका है।
इनमें उमर उन नबी भी शामिल था, जिसकी धमाके में मौत हो गई थी। दिल्ली की अदालत ने अगस्त 2026 में NIA की चार्जशीट का संज्ञान लिया था और मामले की आगे की कार्यवाही के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की थी।
Red Fort Blast:-ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत
10 नवंबर 2025 को शाम करीब 6:50 बजे लाल किला इलाके में हुए इस हाई-इंटेंसिटी कार ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। NIA ने अपनी जांच में इसे VBIED हमला बताया है।
