छत्तीसगढ़

CG Education:-कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 21 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं; सभी जिलों में बनेगी जिला परीक्षा समिति

CG Education:-छत्तीसगढ़ के सरकारी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12वीं तक के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षा संचालनालय (डीपीआई) छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तिमाही (Quarterly) और अर्द्धवार्षिक (Half-Yearly) परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्यभर में परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र निर्माण, मूल्यांकन और परीक्षा व्यवस्था में एकरूपता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जिले में जिला परीक्षा समिति गठित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO), प्राचार्यों और संकुल प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।


CG Education:-हर जिले में बनेगी जिला परीक्षा समिति

लोक शिक्षा संचालनालय के निर्देशानुसार राज्य के सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में एक समान परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला परीक्षा समिति का गठन किया जाएगा।

समिति में शामिल होंगे ये सदस्य

  • जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) – अध्यक्ष
  • सहायक संचालक (प्रशासन) – सदस्य सचिव
  • जिले के दो वरिष्ठ प्राचार्य
  • नामांकित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO)
  • संकुल समन्वयक/प्रधानपाठक

CG Education:-जिला परीक्षा समिति की प्रमुख जिम्मेदारियां

समिति परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की निगरानी करेगी। इसके तहत—

  • विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पैनल तैयार किया जाएगा।
  • पाठ्यक्रम के अनुरूप उत्कृष्ट एवं गोपनीय प्रश्नपत्र तैयार कराए जाएंगे।
  • प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता का परीक्षण एवं प्रमाणन किया जाएगा।
  • प्रश्नपत्रों की छपाई, पैकिंग और बंडलिंग पूरी तरह गोपनीय तरीके से होगी।
  • परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले प्रश्नपत्र विकासखंड एवं संकुल स्तर तक पहुंचाए जाएंगे।
  • परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर लगातार निरीक्षण किया जाएगा।
  • परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा।
  • मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं एवं प्राप्तांकों का सुरक्षित संधारण किया जाएगा।

CG Education:-परीक्षा का समय

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)

  • सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक

माध्यमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

  • सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

हाई एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 9 से 12)

  • दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

CG Education:-तिमाही परीक्षा कब होगी?

21 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक

CG Education:-अर्द्धवार्षिक परीक्षा कब होगी?

1 दिसंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक


CG Education:-कक्षा 1 से 5 की परीक्षा समय-सारणी

तिमाही परीक्षाअर्द्धवार्षिक परीक्षाविषय
21 सितंबर1 दिसंबरहिन्दी
22 सितंबर2 दिसंबरगणित
23 सितंबर3 दिसंबरअंग्रेजी
24 सितंबर4 दिसंबरपर्यावरण / अंग्रेजी
25 सितंबर5 दिसंबरसामाजिक विज्ञान

CG Education:-कक्षा 6 से 8 की परीक्षा समय-सारणी

तिमाही परीक्षाअर्द्धवार्षिक परीक्षाविषय
21 सितंबर1 दिसंबरहिन्दी
22 सितंबर2 दिसंबरगणित
23 सितंबर3 दिसंबरविज्ञान
24 सितंबर4 दिसंबरअंग्रेजी
25 सितंबर5 दिसंबरसामाजिक विज्ञान
26 सितंबर7 दिसंबरसंस्कृत

CG Education:-कक्षा 9वीं की परीक्षा समय-सारणी

तिमाहीअर्द्धवार्षिकविषय
21 सितंबर1 दिसंबरहिन्दी (प्रथम भाषा)
22 सितंबर2 दिसंबरअंग्रेजी (द्वितीय भाषा)
23 सितंबर3 दिसंबरगणित
24 सितंबर4 दिसंबरविज्ञान
25 सितंबर5 दिसंबरसामाजिक विज्ञान
26 सितंबर7 दिसंबरसंस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं
28 सितंबर8 दिसंबरव्यावसायिक विषय
29 सितंबर9 दिसंबरसंस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं
30 सितंबर11 दिसंबरव्यावसायिक विषय

CG Education:-कक्षा 10वीं की परीक्षा समय-सारणी

तिमाहीअर्द्धवार्षिकविषय
21 सितंबर1 दिसंबरगणित
22 सितंबर2 दिसंबरहिन्दी (प्रथम भाषा)
23 सितंबर3 दिसंबरअंग्रेजी (द्वितीय भाषा)
24 सितंबर4 दिसंबरसामाजिक विज्ञान
25 सितंबर5 दिसंबरसंस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं
26 सितंबर7 दिसंबरविज्ञान
28 सितंबर8 दिसंबरव्यावसायिक विषय
29 सितंबर9 दिसंबरसंस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं
30 सितंबर11 दिसंबरव्यावसायिक विषय

CG Education:-कक्षा 11वीं की परीक्षा समय-सारणी

  • 21 सितंबर / 1 दिसंबर – हिन्दी (प्रथम भाषा)
  • 22 सितंबर / 2 दिसंबर – अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)
  • 23 सितंबर / 3 दिसंबर – भौतिक शास्त्र / भूगोल / व्यवसाय अध्ययन
  • 24 सितंबर / 4 दिसंबर – रसायनशास्त्र / लेखाशास्त्र / राजनीति विज्ञान / फसल उत्पादन / शरीर क्रियाविज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा / मनोविज्ञान
  • 25 सितंबर / 5 दिसंबर – जीवविज्ञान / अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / पशुपालन, मुर्गीपालन एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास
  • 26 सितंबर / 7 दिसंबर – गणित / कम्प्यूटर एप्लीकेशन / कृषि (कला) / गृहविज्ञान (कला) / वाणिज्यिक गणित / औद्योगिक संगठन के मूलतत्व / चित्रकला
  • 28 सितंबर / 8 दिसंबर – इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित / ड्राइंग एवं पेंटिंग / आहार एवं पोषण

CG Education:-कक्षा 12वीं की परीक्षा समय-सारणी

  • 21 सितंबर / 1 दिसंबर – अंग्रेजी (द्वितीय भाषा)
  • 22 सितंबर / 2 दिसंबर – हिन्दी (प्रथम भाषा)
  • 23 सितंबर / 3 दिसंबर – जीवविज्ञान / अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र / पशुपालन, मुर्गीपालन एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास
  • 24 सितंबर / 4 दिसंबर – गणित / कम्प्यूटर एप्लीकेशन / कृषि (कला) / गृहविज्ञान (कला) / वाणिज्यिक गणित / औद्योगिक संगठन के मूलतत्व / चित्रकला
  • 25 सितंबर / 5 दिसंबर – भौतिक शास्त्र / भूगोल / व्यवसाय अध्ययन
  • 26 सितंबर / 7 दिसंबर – रसायनशास्त्र / लेखाशास्त्र / राजनीति विज्ञान / फसल उत्पादन / शरीर क्रियाविज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा / मनोविज्ञान
  • 28 सितंबर / 8 दिसंबर – इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित / ड्राइंग एवं पेंटिंग / आहार एवं पोषण

CG Education:-व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी होगी

कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए आईटी, ऑर्गनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज सहित अन्य व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं 28 और 30 सितंबर तथा अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 8 और 11 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी।


CG Education:-लापरवाही पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

लोक शिक्षा संचालनालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरे किए जाएं। यदि किसी स्तर पर प्रश्नपत्र की गोपनीयता, परीक्षा संचालन, मूल्यांकन या अन्य व्यवस्थाओं में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *